फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पर्स और मोबाइल छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर म्यू-2 के शिव शक्ति अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक महिला सड़क पर बैठक गई। आरोप है कि महिला शराब के नशे में थी और वहां बैठने का कारण पूछने पर अभद्रता की। बाद में आरडब्ल्यूए की मदद से सोसाइटी की महिलाओं ने 500 रुपये देकर महिला को ऑटो में बैठाकर रवाना किया। निवासियों का कहना है कि महिला ने सोसाइटी निवासी अखिलेश नाम के एक युवक पर किराये पर फ्लैट दिलाने के लिए बुलाने और पर्स व मोबाइल छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि उसने अपना नाम व पता नहीं बताया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि महिला अकेले अंदर आई है। महिला ने सोसाइटी के लोगों से पैसों की मांग भी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें