फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपत्ति पर कब्जे का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दुबई में रहने वाले कारोबारी ने परिचित समेत दो लोगों पर संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नोएडा सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकन सोसाइटी निवासी शाकिर हुसैन ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि सितंबर 2016 में उन्होंने बैंक से नीलाम सेक्टर-18 में एक संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने अपने परिचित दिल्ली रानीबाग निवासी नवीन सचदेवा और भरत मेहता से नौ करोड़ में सौदा किया था। एग्रीमेंट के हिसाब से तीन करोड़ नवीन और छह करोड़ रुपये भरत को देने थे। आरोप है कि दोनों ने छह करोड़ रुपये देकर संपत्ति पर कब्जा ले लिया। जब शाकिर ने बाकी पैसे देने और बैनामा कराने को बोला तो दोनों टरकाते रहे। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें