पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
नूंह। राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली महिला ने नगीना पुलिस पर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 4 अगस्त 2020 को उसने दुष्कर्म की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों का साथ दिया। नूंह पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर नगीना खंड के गांव उमरा निवासी जैकम और रमजान के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने फिर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी लगातार उसे धमकियां दे रहे हैं। वह मानसिक रूप से भी परेशान हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं नगीना पुलिस थाना के प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।