फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में सो रही महिला से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिश्तेदार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी। देर रात युवक उसके कमरे में पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के ससुर ने बताया कि बुलंदशहर के थाना चोला निवासी अरमान बृहस्पतिवार को उनके घर आया था। वह बहू का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि देर रात लगभग 3 बजे उनकी बहू के शोर मचाने की आवाज आई। परिवार के लोग जाग गए और कमरे में पहुंचे तो देखा कि आरोपी उनकी बहू के साथ अभद्रता कर रहा है। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें