फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदू परिवार को धर्म परिवर्तन का लालच देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू परिवार को धर्म परिवर्तन का लालच देने का आरोप
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा-2 सेक्टर में धर्म परिवर्तन का लालच देने का मामला सामने आया है। विप्रो कंपनी में कार्यरत कपिल गर्ग ने चार ईसाई धर्म प्रचारकों पर पैसे और अन्य लालच देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कपिल गर्ग व उनकी पत्नी रीतू गर्ग को कुछ लोग बार-बार घर आकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। शनिवार को उन्होंने इन लोगों को अपने घर के बाहर देखा और पूछताछ की तो वह फिर से पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने की बात करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी और कार से भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर थाना सूरजपुर ले गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें