फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 08:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र स्थित निजी विश्वविद्यालय के छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने करीब सवा महीने बाद एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली के मयूर विहार निवासी चमन प्रकाश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा स्वयं यादव निजी विश्वविद्यालय का छात्र है। 13 अक्तूबर की रात वह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम से कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि विश्वविद्यालय से कुछ दूरी पर दूसरी कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बुलंदशहर निवासी नीरज ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें