35 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस दर्ज
नोएडा। सेक्टर-80 स्थित फैक्टरी मालिक से कच्चा माल खरीदने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फेज-2 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में अश्वनी सूरी ने बताया कि सेक्टर-80 में उनकी फैक्टरी है। वह फिनोलिक रेसिन (कच्चा माल) की आपूर्ति करते हैं। उन्होंने हरियाणा, सोनीपत के घनश्याम दास तायल, रमेश चंद और अंकित को फरवरी से जून 2025 तक माल दिया था। आरोप है कि 35 लाख बकाया नहीं लौटा रहे हैं, जबकि पीड़ित के पास माल आपूर्ति करने के बिल भी हैं। कई बार रकम मांगने पर टरका चुके हैं। कई दिनों से जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थाना प्रभारी फेज-2 विंध्याचल तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो