Iटर्नर रोड के रहने वाले डॉ. शैलेंद्र सिंह ने एक व्यक्ति पर 40 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डॉ. सिंह का कहना है कि उन्हें व्यक्ति ने कृषाली चौक पर जमीन दिखाई थी। बताया था कि यह जमीन सारे झगड़ों और विवादों से परे है। इसके लिए उसने 40 लाख रुपये दो चेकों के माध्यम से ले लिए। इसके बाद पता चला कि यह जमीन विवादित है। इस मामले में उन्होंने राजपुर थाने को शिकायत की है।I