फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेन पुलिंग के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग के आराेपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मगध एक्सप्रेस ट्रेन के एस-1 कोच में इटावा के लवेदी गांव निवासी अमित कुमार यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के यार्ड में पहुंची तब उन्होंने चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है । नोएडा के भंगेल के पास जाना था। ड्यूटी के लिए लेट हो रहा था। इसलिए दादरी के समीप चेन पुलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें