फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेन में चेन पुलिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 07:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12393) में चेन पुलिंग करने के आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ उप निरीक्षक सज्जन कुमार के अनुसार, शनिवार को ट्रेन जैसे ही दादरी स्टेशन के पास पहुंची, तब चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिहार के भोजपुर निवासी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नोएडा जा रहा था और जल्दी पहुंचने के लिए चेन पुलिंग कर दी। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें