नोएडा। छपरौली गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच मकान की दीवार गिराने और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। छपरौली निवासी निशांत चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी जमीन को लेकर देवप्रकाश के साथ विवाद काफी समय से चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि तीन जुलाई की शाम देवप्रकाश अपने साथी दीपांशु के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर उनके घर पहुंचा और दीवार में टक्कर मार दी, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। विरोध करने पर दोनों ने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो