फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित एक कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस किशोरी एवं आरोपी की तलाश में लगी है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य जनपद से एक परिवार नगर के रेलवे रोड स्थित काॅलोनी में रहता है। परिवार की 15 वर्षीय किशोरी 17 मार्च को अपने घर पर थी । तभी कॉलोनी में रहने वाला युवक घर पर पहुंचा। किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी के परिजन से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ करीब दो माह बाद प्राथमिक की दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें