दादरी (संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जब दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी ने चेन पुलिंग कर दी, जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ ने जौनपुर के गडेला गांव निवासी पिंटू को पकड़ लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जाना था। ट्रेन का दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज है। जल्दी गंतव्य तक पहुंचने के चक्कर में उसने चेन पुलिंग की थी। उसे पकड़कर आरपीएफ कोतवाली ले जाया गया।