चोरी की स्कूटी और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वाहन और मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए युवक की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी अंश सिंह (22) के रूप में हुई। पुलिस जांच में स्कूटी के संबंध में दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। थाना प्रभारी फेज-1 धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के साथी की भी तलाश की जा रही है।