फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में पुलिस की गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। नूंह सदर थाना पुलिस ने चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की और इसे अपने कब्जे में रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नूंह-होडल रोड पर पेप्सी कंपनी के पास उजीना के नजदीक हुई। पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान जयसिंहपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने बाइक रोककर वापस मुड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र खुर्शीद निवासी बीबीपुर थाना सदर नूंह बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें