यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने बूड़िया समीप युवक को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव शहजादवाला निवासी राजन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए टीम शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली की बूड़िया समीप युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। वह कोई वारदात अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर मौके से युवक को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी से कट्टा और एक कारतूस मिला। संवाद