दादरी (संवाद)। कटहैरा रोड से पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी तुलसी विहार-2 में घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिल गए।