ट्रेनों पर पत्थर मारने का आरोपी गिरफ्तार
दादरी संवाद। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों में दो दिन लगातार पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए गए थे। मामले में रेलवे एक्ट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 3 व 4 जुलाई को एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर फेंके गए थे। आरपीएफ ने टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर के जगन्नाथ अलीपुर गांव निवासी टीटा को चिह्नित किया। पुलिस ने संतोष नगर कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार किया।