फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेन में चेन पुलिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन के पास जम्मू तवी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग किए जाने से ट्रेन करीब छह मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी को पकड़ लिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जम्मू तवी एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। दादरी स्टेशन के समीप पहुंचते ही किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने फर्रुखाबाद के रायपुर खास गांव निवासी राहुल कुमार को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें