फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अभियुक्त गिरफ्तार, कट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर खटाना गांव से झुम्मन पुरा गांव जाने वाले रास्ते से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कट्टा बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जांच के दौरान दादूपुर खटाना गांव निवासी प्रियांशु पैदल जा रहा था। पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। इस दाैरान उसके कब्जे से देसी कट्टा व कारतूस मिले। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें