फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने कासना थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। पीड़िता की मौसी ने कासना थाने में तहरीर दी थी। शिकायत के अनुसार 4 जून 2024 की रात उसकी करीब 15 वर्षीय भांजी को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने 13 अगस्त 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने 22 अक्तूबर 2024 को आरोप तय किए थे। रमन ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना किया। अभियोजन ने पांच गवाह पेश किए। पीड़िता ने बताया कि मौसी की डांट से नाराज होकर वह खुद घर से चली गई थी। उसके अनुसार आरोपी न उसे कहीं ले जाया और न उसके साथ दुष्कर्म किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को बरी कर दिया। अदालत ने शिकायतकर्ता के खिलाफ अलग विविध वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें