दनकौर (संवाद)। नवादा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे के दो ससुरालियों पर घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। नवादा गांव निवासी सुरेंद्र नागर के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनका बहू के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि बहू ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते वह ग्रेटर नोएडा में रहने लगे हैं। आरोप है कि पांच सितंबर को बहू के रिश्तेदार मोहित और हरित बिधूड़ी निवासी बुलंदशहर ने चोरी की। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने दनकौर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।