प्लॉट पर कब्जा व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
दादरी संवाद। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में प्लॉट पर कब्जा कर दीवार तोड़ने का प्रयास और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित ने 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अच्छेजा गांव निवासी जयवीर नागर ने गांव में 100 वर्ग गज के प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। बैनामा व दाखिल खारिज भी हो चुका है। एक परिवार के लोगों ने दीवार को तोड़ दिया, ईंटों को भी उठाकर ले गए। प्लॉट को अपनी भूमि में शामिल कर लिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। प्लॉट की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पीड़ित ने जय सिंह, रविंद्र, बिजेंद्र, सचिन, निखिल, प्रिंस, दीपांशु, दीपू, राजवीर और मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।