ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार महोबा निवासी ने बताया कि 24 जून 2026 को शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी काम पर गए हुए थे। उनकी बेटी अपनी बहन से दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। आरोप है कि महोबा निवासी गनपत उसको अपने साथ ले गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो