फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माण रुकवाकर मोबाइल तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में अपने प्लॉट पर निर्माण करा रहे एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर बहस कर सीसीटीवी कैमरा और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-151 स्थित अमन जेपी ग्रीन्स निवासी प्रमोद शर्मा ने तहरीर में बताया कि 11 जुलाई को वह नॉलेज पार्क-3 स्थित अपने प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान विकास पांडे, गुलशन पांडे और दीपक वहां पहुंचे और निर्माण करने से मना करते हुए बहस करने लगे। आरोप है कि तीनों ने प्लॉट पर लगे सीसीटीवी कैमरे और उनके मोबाइल को पूरी तरह तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें