फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चहारदीवारी व सबमर्सिबल तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कुलीपुरा गांव में बुजुर्ग महिला के घर पर हमला कर दीवार और सबमर्सिबल क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी बिरमा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर सात-आठ युवक मुंह पर गमछा और कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे और मकान की चहारदीवारी तोड़ दी और सबमर्सिबल क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को धमकाया। आरोप है कि दो-तीन युवक हथियार लेकर अंदर घुस गए और जमीन खाली करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि बेटे राजसिंह ने सबमर्सिबल की मरम्मत के लिए मिस्त्री बुलाया, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने उसे भी भगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें