नोएडा सेक्टर 100 में पुराने नीम के पेड़ में नुकसान करने का आरोप
फोटो-
विज्ञापन बोर्ड के लिए नीम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
-फोनरवा ने वन विभाग और प्राधिकरण से जांच कर कार्रवाई की मांग की
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट के पास 75 मीटर रोड पर विज्ञापन बोर्ड के कारण छह से सात पुराने नीम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव ने जिला वन अधिकारी और नोएडा प्राधिकरण के उद्यान निदेशक को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में 10 से 12 साल पुराने पेड़ों के तने काटे गए और कुछ पेड़ों को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने विज्ञापन बोर्ड लगाने की अनुमति की जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे हटाने की मांग की है। साथ ही मामले में जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों की भूमिका तय कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ब्यूरो