ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ दंपती के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। कुलेसरा गांव निवासी प्रियंका का आरोप है कि गांव निवासी प्रमोद भाटी ने दुकान से कुछ सामान उधार लिया था। 22 अप्रैल की रात करीब 8 बजे उसने उधार की रकम मांगी। आरोप है कि इस पर प्रमोद भाटी, पप्पू भाटी और सुरेंद्र भाटी ने गाली-गलौज और प्रियंका व उसके पति रवि के साथ मारपीट की। उनका मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो