- वेंडरों से रुपये वसूलकर देने का दबाव बनाने की शिकायत, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित केप टाउन सोसाइटी में मेंटेनेंस कंपनी के डीजीएम दानिश पी. चौधरी ने एओए के दो सदस्यों समेत अन्य पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 11 अक्तूबर को क्लब परिसर में सैलून शॉप के टेंडर को लेकर वेंडरों की बैठक हुई थी। आरोप है कि इस दौरान एओए सदस्य नीरज शर्मा और राजीव रंजन एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंचे और दानिश से मारपीट की। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने वेंडरों से रुपये एकत्र कर आरोपियों को देने का दबाव बनाने की शिकायत भी की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।