फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। आठ दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मां ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, महिला फेज-तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहती हैं। उनकी बेटी 31 अक्तूबर को घर से निकली थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक उसे साथ ले गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें