ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात 130 मीटर रोड पर मकोड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार हाइड्रा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली के भगवती गार्डन निवासी आलोक कुमार में केस दर्ज कराया है कि उसका भाई लोकेश कुमार सिंह एवीजे हाइट्स सोसाइटी में रहते है। सोमवार रात करीब 8:10 बजे लोकेश अपने दोस्त जितेन्द्र सिंह के साथ स्कूटी से मकोड़ा किसी काम से गया था। साथ में अभिनेत्र सिंह और शुभम कुमार तिवारी भी दूसरी बाइक से थे। वापसी में मकोड़ा गोल चक्कर पर पीछे से आए तेज रफ्तार हाइड्रा चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।