नोएडा। राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने एसयूवी कार ने सामने चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में पांच कार सवार घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। फरीदाबाद के मारिया मोहल्ले के रहने वाले संजीव तेवतिया ने बताया कि 26 फरवरी को वह अन्य चार लोगों के साथ कार सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वापस लौटते समय राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार संजीव, दीपक, आकाश और विजय घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से निकल गया। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।