दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में दलित समाज को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश कर रही है। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में वायरल वीडियो में एक युवक दलित समाज को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि ट्वीट की जानकारी उन्हें मिली है। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में लगी है।