ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील में तैनात अमीन अभिनय सिंह चौहान उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के महामंत्री बने हैं। संघ का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ था। चुनाव के बाद दो साल के लिए कार्यकारिणी का गठन हुआ है। श्याम नारायण शुल्क व अभिनय सिंह चौहान पैनल ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण शुक्ल ने जीत दर्ज की। जबकि महामंत्री पद पर अभिनय सिंह ने जीत दर्ज की है। ब्यूरो