एनडीएस में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
निर्मल दीपमाला स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी व प्रमाणपत्र वितरित किए गए। खेल प्रतियोगिताओं के तहत 50 मीटर सैक रेस में अनमोल चौहान ने स्वर्ण, अध्यांश ने रजत व नमन ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में अभिनव प्रथम, एकलव्य द्वितीय, अनुभव तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में खुशी, वंशिका व कशिश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4×75 मीटर रिले रेस में ध्रुव सदन प्रथम, नचिकेता द्वितीय और अभिमन्यु सदन तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले रेस में ध्रुव, नचिकेता और एकलव्य सदन पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। महिला अभिभावकों की सुई-धागा रेस में रीना रावत, सुषमा असवाल, शीला नेगी और पुरुष अभिभावकों की बाल बैलेंसिंग रेस में सुबोध कंडवाल, रवि भट्ट, अनिल सेमवाल विजेता रहे। मुख्य अतिथि कर्नल (सेनि.) अनिल गुरुंग, विद्यालय के व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ग्रुप ए में ऋषभ नेगी व अंकिता, ग्रुप बी में अभिनव सहाय व गीतिका, तथा ग्रुप सी में अनमोल राणा व कशिश रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।