नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को पांच अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। अभय कुमार मिश्रा को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जगह एडीसीपी नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीषा सिंह को एडीसीपी नोएडा जोन से एडीसीपी यातायात एवं महिला सुरक्षा बनाया गया है। अर्चना सिंह को एडीसीपी अपराध एवं मुख्यालय का दायित्व दिया गया है। संतोष कुमार को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शैव्या गोयल को एडीसीपी मुख्यालय व प्रोटोकॉल के साथ अपराध, अभिसूचना और साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय कुमार मिश्रा के पास अब नोएडा जोन की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ी जिम्मेदारी होगी।