-फोटो
यमुना सिटी। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप राउंड-5 की रेस-2 में कोलकाता रॉयल टाइगर्स के आरोन मेहता ने 32 मिनट 4.903 सेकंड में रेस पूरी कर जीत हासिल की। स्पीड डेमंस दिल्ली के न्तियसो मबुंडा दूसरे और एपेक्स रेसर्स के अर्जुन छेड़ा तीसरे स्थान पर रहे। दो दिवसीय आयोजन में इंडियन रेसिंग लीग, सुपरकार और सुपरबाइक रेस ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ब्यूरो