फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत की चुनौती संभालेंगी आराध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की कराटे खिलाड़ी आराध्या गुप्ता का चयन साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह सात सदस्यीय भारतीय दल के साथ बांग्लादेश पहुंच चुकी हैं। 18 से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आराध्या ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित भारतीयम स्कूल परिसर में संचालित द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट में कोच राजीव और जुगनवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं। कोच राजीव ने बताया कि देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। चयन पर जिले, अकादमी और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें