फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का असली चेहरा अदालतों में हो रहा बेनकाब : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को संगठनात्मक बैठक की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानसभा संयोजक, प्रभारी और लोकसभा के विस्तारक मौजूद रहे। इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरा अदालतों में बेनकाब हो रहा है। दिल्ली सरकार के शराब घोटाले की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। जनता ने पहले कांग्रेस को सबक सिखाया और अब आप को सिखाएगी। दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलेगा। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के हर मतदाता तक मोदी की गारंटी का संदेश लेकर जाएंगे। सपनों का भारत हकीकत में बदले यह मोदी की गारंटी है। नई तकनीक और नवाचार को अपनाते हुए भारत अगले पांच वर्षों में हर चीज का वैश्विक हब बनकर उभरे, यही हमारा का संकल्प है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा। यह हर भारतीय का सपना है और भाजपा का संकल्प। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें