फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेताओं व डॉक्टर विंग ने भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

‘जेल का जवाब वोट से’ देने के लिए लोगों को किया जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी और इंसुलिन न देने का आरोप लगाते हुए आप नेताओं, कार्यकर्ताओं और डॉक्टर विंग ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘जेल का जवाब वोट से’ देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कुलदीप कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है। इस वजह से केजरीवाल को जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दी हैं। महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। लोगों को बिजली-पानी दिया, सरकारी स्कूलों और अस्पताल को शानदार किया। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा ने साजिश रचकर जेल में डाला है। दिल्ली की जनता इसका जवाब वोट से देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें