फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूईआर-2 टोल पर किसानों के आंदोलन को आप का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

आप ने यूईआर-2 टोल को लेकर 21 सितंबर को होने वाले किसानों और ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया है। आप के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने शुक्रवार को मुंडका टोल प्लाजा का दौरा कर कहा कि दिल्ली में टोल वसूली जनता पर सीधा अत्याचार है। प्रधानमंत्री ने जिस यूईआर-2 का उद्घाटन किया उस पर 350 रुपये का टोल दिल्ली की सीमाओं के भीतर लगा दिया गया जबकि नेशनल हाइवे का नियम कहता है कि नगर निगम सीमा से 10 किमी के भीतर टोल नहीं लगाया जा सकता। अगर 20 किमी दायरे के गांवों को टोल से छूट नहीं मिली तो किसान और ग्रामीण आंदोलन को और तेज करेंगे। आप पूरी ताकत से इस संघर्ष में किसानों और स्थानीय लोगों के साथ खड़ी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें