फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में हार की आशंका से बौखलाई आप : कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप पर उपचुनाव से पहले भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को होने वाले 12 वार्डों के उपचुनाव में हार की आशंका से आप नेताओं की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। सौरभ भारद्वाज मकान तोड़ने की मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता इन बातों में कोई रुचि नहीं लेती। आप की यह रणनीति उनकी आगामी हार की चिंता को दर्शाती है। 2022 के निगम चुनाव में आप उपचुनाव वाले 12 वार्डों में से केवल तीन में ही जीत दर्ज कर पाई थी। इस बार 30 नवंबर को जनता आप को पूरी तरह नकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें