फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने पैनिक बटन के लिए किया 800 करोड़ का घोटला : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को आम आदमी पार्टी को घेरा। मीडिया से दोनों ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महिला सुरक्षा की बात तो करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए टैक्सी में लगने वाले पैनिक बटन के मार्फत भ्रष्टाचार करवाते हैं। बड़े-बड़े दावे किए गए महिला सुरक्षा के लिए इस तरह का बटन लगाया गया है, लेकिन ये बटन किसी भी निजी टैक्सी में काम नहीं कर रहा है। पांच साल में 800 करोड़ रुपये इस बटन को लगाने के लिए वसूले गए। इस मामले में मंत्री कैलाश गहलौत पर एफआईआर दर्ज की जाए। टैक्सियों में लगे पैनिक बटन काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद कैलाश दावा कर रहे हैं कि बटन काम कर रहे हैं। यह एक बड़ा घोटाला है। इसमें प्रति टैक्सी पहले 9 हजार रुपये फिर 17 हजार रुपये बटन के नाम पर वसूले गए। गहलोत को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वे आकर दिखाएं कि क्या बटन काम कर रहे हैं और अगर उन्होंने यह साबित कर दिया कि बटन दबाने से सहायता मिलती है तो माफी मांगने को तैयार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें