फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेयर चुनाव टालने के विरोध में आप की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक ने कहा, भाजपा हर चीज पर नियंत्रण चाहती हैअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आप ने भाजपा की ओर से मेयर चुनाव बार-बार टालने के विरोध में शनिवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली। मेयर चुनाव के लिए दो बार सदन की बैठक हो चुकी है, लेकिन चुनाव नहीं हो सका। आप ने भाजपा पर दिल्ली के दो करोड़ लोगाें की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया।
आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में भाजपा हर एक चीज पर नियंत्रण करना चाहती है। एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के कुशासन से परेशान होकर दिल्लीवालों ने आप को बहुमत दिया। लेकिन भाजपा फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिश का रही है। निगम चुनाव को एक माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक मेयर का चुनाव नहीं होने दिया। दो बार सदन की बैठक हो चुकी है, लेकिन भाजपा हर बाद हंगामा कर मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है। इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर लोगों को भाजपा के कार्य के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आप नेता आदिल अहमद खान ने कहा कि पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा का शासन था। भाजपा से तंग आकर दिल्ली की जनता ने इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें