नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आज से आजमगढ़ में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-13 का आयोजन किया जा रहा है। एक नवंबर को समाप्त होने वाली इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को राउंड ऑफ 64 मुकाबले आयोजित हुए। मुकाबले में बालिका एकल वर्ग में नोएडा की अद्या वालेचा ने आजमगढ़ की सोर्मी सिंह को 15-10, 12-15 और 15-12 से मात दी। वहीं बालक एकल में दक्ष नागर को हार का सामना करना पड़ा।