नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील कार्यालय में कुछ महीनों से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का काउंटर बंद पड़ा है। इस काउंटर को आउटसोर्स पर एजेंट चला रहा था। काउंटर बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अब प्रशासन ने नेरवा पुलिस चौकी के सामने मोहन लाल सूर्यवंशी भवन में स्थित सुरेश रंजन साइबर कैफे को आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के कार्य के लिए अधिकृत किया है। कैफे के संचालक सुरेश रंजन ने बताया कि 17 सितंबर से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।नेपाल मूल के लोगों के आधार कार्ड भी नेरवा में ही बन जाएंगे। इसके लिए अब नेपाल मूल के लोगों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा। आधार कार्ड बनाने के इच्छुक व्यक्ति के पास नागरिकता का प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र पंचायत प्रधान या किसी राजपत्रित अधिकारी की ओर से प्रमाणित होना चाहिए।