फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मालवीय नगर में आधार कार्ड शिविर शुरू

Thu, 20 Nov 2025 02:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित मालवीय नगर दुर्गा मंदिर में आयोजित आधार कार्ड शिविर का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नए आधार कार्ड बनाने एवं पूर्व में बने आधार कार्ड में मौजूद त्रुटियों को सुधारने, मोबाइल नंबर अपडेट करने एवं अन्य आवश्यक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अग्रवाल ने कहा कि आधार कार्ड आज प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आधार से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर, सरल और सुगम रूप से उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुमन मंडल,राजेश कोठियाल,अरविंद चौधरी,पिंकी धस्माना,सुमन रावत,पूनम डोभाल,पूजा गौड़,विवेक चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें