नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-62 स्थित डीएमई में जिला प्रशासन ने विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी थीम 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' रही। सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया। वहीं, आईएमएस लॉ कॉलेज और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। विद्यार्थियों को संविधान के इतिहास, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई। ब्यूरो