फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खाईका गांव निवासी तौफीक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टीम पुन्हाना के कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान होडल रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को रुकवाकर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम तौफीक बताया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी मिली। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में सदर गुरुग्राम थाने में 29 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया गया था। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें