फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से खैर अलीगढ़ निवासी राजेंद्र सिंह ने हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को उनका बेटा श्रीओम अलीगढ़ से बाइक से गाजियाबाद जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास हादसा हो गया। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें